National

केजरीवाल सरकार ने इमामों का वेतन 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार किया

New Delhi: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राज्य के इमामों को तोहफा दिया है. उनके वेतन में बढ़ोतरी करते हुए 10 हजार से 18 हजार कर दिया है. बढ़ी हुई सैलेरी फरवरी महीने से लागू होगी. वहीं शहर में मस्जिदों के इमामों की एक सभा में भाग लेते हुए, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनावों में वोटों के विभाजन को लेकर आगाह किया. साथ ही दावा किया कि कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में एक भी सीट नहीं जीतेगी.

दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में, बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि बोर्ड के अंतर्गत आने वाले 200 मस्जिदों के इमामों और मुअज्जिनों (मस्जिद के कर्मचारी जो अजान देते हैं) के वेतन में बढ़ोतरी फरवरी से लागू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि शहर की 1,500 अन्य मस्जिदों के इमामों और मुअज्जिनों का वेतन भी बढ़ाया जाएगा. उन्होंने सभी इमामों से आप को समर्थन करने की अपील की.

वोट विभाजन को लेकर किया आगाह

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सभा को वोटों के बंटवारे से सावधान रहने की अपील करते हुए, कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली की सभी सात सीटें जीतने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर आपके वोट विभाजित होते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा.’ केजरीवाल ने कहा कि आप लोकसभा चुनाव में सभी सात सीटों पर जीत हासिल करेगी.

इसे भी पढ़ेंः गठबंधन की सरकार से अर्थव्यस्था की रफ्तार पड़ेगी धीमी- रघुराम राजन

Related Articles

Back to top button