
Jhariya : नार्थ तीसरा बंद साईं जोड़ियांं के समीप आउटसोर्सिंग के ओबी डंप के पास देर रात युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी . युवक की पहचान गोलकडीह वाम धौड़ा निवासी निषाद के रूप में की गयी है. घटना तीसरा थाना क्षेत्र की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है.
परिजनों ने दोस्ताें पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक के परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. परिजनों ने कहा कि बुधवार की रात 8 बजे वाम धौड़ा के रहने वाला डब्लू यादव ने निषाद को फोन कर बुलाया था और उसी ने हत्या की है. बताया कि निषाद को कुछ दिन पहले उसके दोस्त रिंकू यादव और नुनू ने जान से मारने की धमकी दी थी.
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया. आक्रोशित लोगों ने झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग को जयरामपुर मोड़ के समीप शव को सड़क पर रखकर जमा कर दिया. स्थानीय लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.




