Ramgarh

रामगढ़ : अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई

रामगढ़ : उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक मे सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर के निदेशानुसार उत्पाद विभाग रामगढ़ द्वारा गोला थाना अंतर्गत कामता गांव में सघन एवं व्यापक उत्पाद छापामारी की गयी। जहां से कई अवैध शराब की भट्ठियों को विनिष्ट करते हुए करीब 1500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

उक्त छापामारी अभियान में कामता निवासी अनूज साव, टिंकू साव, गुजरा उर्फ गुलशन साव, बीतन साव, ख़खुआ साव, जगदम्ब साव आदि के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। उक्त छापामारी अभियान अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में अधीनस्थ उत्पाद बल एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक जवान के सहयोग से किया गया।

Related Articles

Back to top button