
कोडरमा : गुरुवार को जिले के जयनगर थाना अंतर्गत केटीपीएस प्लांट में चल रहे मेंटेनेंस कार्य के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी। मजदूर अरफुल शेख (32, पिता कमरू शेख, फरक्का) काम करने के दौरान बायलर के ऊपर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह यूएस इंटरप्राइजेज नामक कम्पनी के तहत काम कर रहा था।
ज्ञात हो कि केटीपीएस में पिछले 20 दिनों से एक 500 मेगावाट का एक यूनिट का बंद है जबकि 500 यूनिट के अन्य यूनिट का मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। इसको लेकर ओवरहॉलिंग का कार्य जोरों पर है। उक्त कार्य में पिछले 20 दिनों से अरफूल शेख भी लगा हुआ था। इसी दौरान गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे कार्य करने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह 40 फीट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अरफुल का दाहिना हाथ टूट गया, वहीं दाहिना पैर भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास कार्य कर रहे मजदूरों द्वारा उसे डीवीसी हॉस्पीटल और फिर सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया। परन्तु रिम्स पहुंचने के पहले ही अरफुल की मौत हो गयी।




