
Ranchi. भाजपा नेता इंद्रजीत कुमार उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड मामले के आरोपी अजय कुमार रजक को बेल देने से अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने इनकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
बता दें कि यह घटना 26 मार्च 2025 की दोपहर की है. अनिल टाइगर कांके चौक स्थित शिव मंदिर परिसर के पास ठाकुर होटल में बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल में सवार दो अपराधी गोली मारकर भाग गए थे. गोली लगने से अनिल टाइगर गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें रिम्स अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था.मामले में 5 आरोपी जिशान अख्तर, अजय रजक, मनीष कुमार रजक, अमन सिंह और रोहित वर्मा पर आरोप गठित हो चुका है.हत्याकांड की घटना को अंजाम जमीन विवाद में दी गई थी. देवव्रत नाथ शहदेव नाम के बिल्डर पर साजिश रचकर शूटरों से हत्या कारने आरोप लगाया गया है. घटना के बाद ही शूटर समेत 4 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।




