
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी को 95 मिनट का इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने राम मंदिर से लेकर नोटबंदी तक कई ज्वलंत सवालों के जवाब दिये हैं. राम मंदिर के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर पर कानूनी प्रक्रिया के बाद ही अध्यादेश पर विचार किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने यह कहा है कि कानूनी प्रक्रिया में कांग्रेस ने अड़ंगा लगाया है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि राम मंदिर कानून से ही बनेगा. उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव जनता बनाम महागठबंधन में होगा.
नोटबंदी नहीं था झटका
पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा है कि यह फैसला जोखिम भरा था. उन्होंने कहा कि जवानों की सुरक्षा को लेकर फिक्र थी. पीएम मोदी ने ये भी कहा है कि एक लड़ाई से पाकिस्तान नहीं सुधरेगा. नोटबंदी पर उन्होंने कहा है कि यह झटका नहीं था. हमने एक साल पहले से लोगों को आगाह किया था कि अगर आपके काला धन है तो आप इसे जमा करा सकते हैं.
#WATCH PM Narendra Modi’s interview to ANI’s editor Smita Prakash https://t.co/k2qHD2ULhN
— ANI (@ANI) January 1, 2019
उर्जित पटेल 6-7 महीने पहले देना चाहते थे इस्तीफा
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से उर्जित पटेल के इस्तीफे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का आरबीआई पर कोई दबाव नहीं है और उर्जित पटेल ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है. पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं पहली बार यह बता रहा हूं कि वह 6-7 महीने पहले से मुझे इस्तीफे की बात कह रहे थे. यहां तक कि उन्होंने ऐसा लिखित में दिया था. उन्होंने अच्छा काम किया है और राजनीतिक दबाव का कोई सवाल ही नहीं उठता है.’




