National

डॉ मनमोहन ही नहीं, मैं भी था एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : एचडी देव गौड़ा

New Delhi: डॉ मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि डॉक्टर मनमहोहन सिंह ही नहीं, मैं भी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर था. मैंने भी 10 महीने शासन चलाया. डॉ मनमोहन सिंह ने तो 10 साल तक शासन चलाया. ऐसे में आप कैसे कह सकते हैं कि वह (डॉ मनमोहन सिंह) एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर थे.

बता दें कि 1996 के आम चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला था, तब गैर कांग्रेसी और गैर भाजपा मोर्चा ने सरकार बनाई थी जिसने देवगौड़ा को पीएम पद के लिए चुना गया था. जब देवेगौड़ा का प्रधानमंत्री बनाये जाने की घोषणा की गयी, तब वह खुद भी इसपर विश्वास नहीं कर पाये थे. गौड़ा 10 महीनों के लिए प्रधानमंत्री रहे थे.

Related Articles

Back to top button