
- Ranchi: चेशायर होम रोड के 1 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े मामले में आरोपी न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु कुमार अग्रवाल की ओर से ईडी कोर्ट द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज करने और कोर्ट द्वारा उनपर आरोप गठित करने को चुनौती देने वाली अलग-अलग दो याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने दोनों याचिका खारिज कर दी. मामले में कोर्ट ने पूर्व में दोनों पक्षों की दलील पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था. इस मामले में कारोबारी विष्णु कुमार अग्रवाल के खिलाफ पीएमएलए के विशेष अदालत में आरोप गठित हो चुका है. इससे पूर्व कोर्ट ने विष्णु कुमार अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन भी खारिज कर दी थी. जिसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है. दरअसल, बरियातू रोड स्थित चेशायर होम रोड स्थित 1 एकड़ की फर्जीवाड़ा मामले में पीएमएलए कोर्ट में न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल, रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, राजेश राय एवं भारत प्रसाद, इम्तियाज अहमद, अफसर अली सहित 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. बता दे की चेशायर होम रोड की 1 एकड़ जमीन गड़बड़ी मामले मे ईडी ने ईसीआईआर 5/ 2023 दर्ज किया है. ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर 13 अप्रैल 2023 को छापेमारी की थी. इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड , मुहर एवं अन्य कागजात ईडी को मिले थे. जिसके बाद 14 अप्रैल 2023 को ईडी ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन पर जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ करने का आरोप था, बाद में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को इस मामले में संलिप्तता के आधार पर 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था.
Read Next
25/11/2026
झारखंड में SIR पर सियासी संग्राम तेज: 2.64 करोड़ मतदाताओं में सिर्फ 2.21 करोड़ नाम, झामुमो ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
24/11/2026
झारखंड विधानसभा में 25-26 नवंबर को सियासी टकराव के आसार, MMDR और SIR के मुद्दे पर सत्ता पक्ष-विपक्ष ने कसी कमर
23/11/2026
झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं का फूटा गुस्सा, हजारीबाग से सरकार को चेतावनी; शुरू हो सकता है ‘उलगुलान 2.0’
23/11/2026
हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़, दो शूटरों को लगी गोली; एसपी अमन कुमार पहुंचे घटनास्थल
23/11/2026
मौत से कुछ घंटे पहले निशा भगत ने किसे किया था फोन? CBI के सामने आया बड़ा खुलासा, वकील से दो बार मांगी थी कानूनी सलाह
23/11/2026
झारखंड में कोहरे की दस्तक से बदलेगा मौसम, अगले 4 दिनों तक सुबह धुंध का पहरा; रांची में 350 मीटर तक सिमटी दृश्यता
23/11/2026
रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन का कैसे हुआ करोड़ों का खेल? फर्जी वंशावली से रजिस्ट्री तक, अब 7 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार
23/11/2026
28 हजार करोड़ की डील से बदलेगी टाटा स्टील की कारोबारी रणनीति, APL Apollo को मिलेंगे ट्यूब्स और कलर्स बिजनेस
23/11/2026
झारखंड की पहली अंडरग्राउंड कोल गैसीकरण परियोजना पर पर्यावरणीय अड़चन, कनाडा के विशेषज्ञों की भूमिका बढ़ी; जानिए क्या है पूरा मामला
23/11/2026
11 साल में भी नहीं बदली झारखंड की खेल व्यवस्था की तस्वीर, JSSPS पर सरकार सख्त; CCL से संचालन वापस लेने की तैयारी
Back to top button