JharkhandRanchi

विकास आयुक्त् करेंगे 17-24 तक विकास योजनाओं की समीक्षा

Ranchi: विकास आयुक्त झारखंड अजय कुमार सिंह 17 नवंबर से राज्य में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद योजना एवं विकास विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है ओर विभिन्न सेक्टरों पर समीक्षा करने के लिए अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति-व्यय इत्यादि की जानकारी मांगी है. भारत सरकार से प्राप्त होने वाली राशि की भी जानकारी ली जायेगी. 17 नवंबर को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, जलसंसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन एवं पर्यावरण 18 नवंबर को अधारभूत संरचना से जुड़े विभाग जैसे पथ निर्माण, नगर विकास, भवन निर्माण, उर्जा, ग्रामीण कार्य, उदोग, परिवहन विभाग का रिव्यू होगा. सामाजिक सेक्टर से जुड़े विभाग की 21 नवंबर को समीक्षा होगी जिसमें शिक्षा, उच्च् शिक्षा, महिला बाल विकास, खाद्य आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, अन्य विभाग जैसे स्वास्थ्य, खान एवं भूतत्व, आइटी इत्यादि की समीक्षा 24 नवंबर को होगी.

Related Articles

Back to top button