
रामगढ़ : रामगढ़ शहर के सुभाष चौक पर रामगढ़ पुलिस के तत्वावधान में राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ के 25 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत में सुमधुर प्रस्तुति दी.

विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहां कि देश में एकता के सूत्र को जोड़ने में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की अहम भूमिका रही है. यह गीत न केवल भारतीयता की पहचान है बल्कि पूरे भारत की भौगोलिक व्याख्या करने में भी समर्थ है. हर भारतवासी का यह परम कर्तव्य है कि वह राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान व्यक्त करें. कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परमदीप सिंह कालरा उपस्थित होकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते रहे.
बता दें कि पहली बार ‘वंदे मातरम’ गीत साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में 7 नवंबर 1875 को प्रकाशित हुई थी. बाद में, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इसे अपने अमर उपन्यास ‘आनंदमठ’ में शामिल किया, जो 1882 में प्रकाशित हुई. रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे संगीतबद्ध किया था. आजादी के आंदोलन में इस गीत में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. राष्ट्रीयता के पर्याय इस गीत को सुनकर भारत के जन-जन के मन में देशभक्ति का भाव जाग जाता है.

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना की. कार्यक्रम की सहायना करने वालों में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य परमदीप सिंह कालरा तथा विद्यालय प्रबंधक समिति के सम्माननीय सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली, सरदार नरेंदर पाल सिंह गुजराल, सरदार पुषविंदर पाल सिंह, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार सतिंदर सिंह होरा, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार गुरप्रीत सिंह चाना, सरदार रमन बेदी और मीडिया प्रभारी सरदार करमजीत सिंह जग्गी प्रमुख हैं.
सभी विद्यालयों व संस्थानों में गाया गया राष्ट्रीय गीत

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार “वन्दे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिले भर के सभी वर्गों के विद्यालय व सामूहिक स्थलों में “वन्दे मातरम”, का सामूहिक गायन आयोजित किया गया. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत का 150 वर्ष होने पर पूरे भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया तथा राष्ट्रीय गीत के महत्व को विद्यार्थियों के बीच साझा किया गया.
वहीं एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले भर में संचालित सभी वर्गों के विद्यालयो में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर एपीओ कुमार राज इप्शिता तिर्की, प्राचार्य डॉ संतोष कुमार अनल, पूनम अग्रवाल, तजिंदर कौर,अनूपा पुष्पा तिर्की, राजकुमार नायक, नागेश्वर महतो, मिथलेश कुमार रविदास, लवली विनीता, अल्पना कुमारी, रीना चौधरी, पुष्पा कुमारी,नेहा कुमारी, अंजली कुमारी मौजूद रहे.




