
Ranchi: जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त एसएन स्पर्श प्रणाली के तहत राशि को व्यय करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. SNA Sparash (सिंगल नोडल एजेंसी- सिस्टम फॉर टाइमली एंड एफिशिएंट फंड ट्रांसफर ) प्रणाली के तहत जिलों, प्रमंडलों से राशि व्यय करने का काम प्रारंभ किया गया है, लेकिन वेंडरों को भुगतान में तकनीकी अड़चन इसमें आ रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने इसको लेकर चिंता जतायी है और वित्त वाग से समस्याओं के निदान का आग्रह किया है. SBA Sparash का व्यय वीडीब्लूएससी के माध्यम से भी किया जाता है. उक्त के क्रम में आलरेडी मैप किया हुआ कार्य का भुगतान सफलतापूर्वक हुआ पर मैपिंग पीएएफएमएस पोर्टल से इसमें दिक्कत आ रही है. हाल में बिजली कनेक्शन फी के भुगतान के लिए इसका प्रयोग किया गया पर पैन इंट्री करने पर तकनीकी समस्या आ रही है, जिस वजह से भुगतान नहीं हो पा रहा है. कई वेंडरों, ठेकेदारों को राशि देने में दिक्क्त हो रही है, जिस वजह से उनका भुगतान लटका हुआ है. पेयजल विभाग ने SNA Sparash माध्यम से मिली राशि के व्यय के लिए गति बढ़ाने का आग्रह किया हे.




