
Ranchi: दुमका में एक युवती की बेरहमी से हत्या की गई है. यह मामला सरैयाहाट थाना क्षेत्र की है. दिग्घी गांव से किशोरी का शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि युवती 27 अक्टूबर को अचानक घर से गायब हो गई थी. मृतका का सिर पेड़ से लटका मिला और उसका धड़ जमीन पर पड़ा था. युवती की पहचान 17 वर्षीया लाखो कुमारी के तौर पर की गई है. मृतका के पिता ने 27 अक्टूबर को थाने में शिकायत दी थी कि उनकी बेटी घर से कहीं चली गई.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुमका सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है. लड़की के पिता ने 27 अक्टूबर को थाने में शिकायत दी थी कि उनकी बेटी घर से कहीं चली गई। उन्होंने बताया कि लड़की अक्सर बरहेट गांव के दिलखुश पासवान से मोबाइल पर बात किया करती थी और उन्हें शक था कि वही लड़की को कहीं भगा ले गया हो.




