
Ranchi: नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सभी नगर निकायों को प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाकर अपनी आंतरिक संसाधन वृद्धि करने का प्रयास करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में उन्होंने कहा है कि पूरे राज्य में निकायों का 4.9 लाख प्रॉपर्टी का टैक्स है जिसे बढ़ाकर 200 करोड़ किया जा सकता है. डोर टू डोर कचरा उठाव पर विषेष ध्यान देने को कहा है. इसके लिए सभी नगर निकायों को कहा गया है कि वे क्यूआर कोड सभी घरों पर अंकित कराये. श्री कुमार ने निर्देश दिया कि जिस नगर निकाय में डोर टू डोर कचरा उठाव की व्यवस्था नहीं है, वैसे नगर निकायों को रिपोर्ट उपलब्ध करायें. सूडा एवं नगर निकाय के माध्यम से वहां डोर टू डोर कचरा उठाव की व्यवस्था करायी जायेगी. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सॉलिड वेस्ट को बिना प्रोसेस किये डंप नहीं किया जाये. प्रधान सचिव ने सभी निकायों को पत्र लिखकर निर्देश भी दिया है. प्रधान सचिव ने कहा कि बोकरो, देवघर, खूंटी, धनबाद और हजारीबाग में भी रांची की तर्ज पर स्मार्ट सिटी बनाये जाने के लिए जमीन की तलाश की जाये. इसके लिए संबंधित निकाय अपने जिले के उपायुक्त से मिलकर जमीन उपलब्ध कराने के लिए आग्रह करें.




