
Ranchi: उद्योग विभाग, झारखंड ने टेक्सटाइल डिजाइनरों के इम्पैनलमेंट को लेकर तैयारी शुरू की है. हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय (उद्योग विभाग) की ओर से सूचना जारी करते इनपैनलमेंट के लिए इओआइ (EOI) भी जारी कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की योजना राष्ट्रीय हाथकरघा विकास कार्यक्रम में स्मॉल क्लस्टर डेवलपमेंट कार्यक्रम अंतर्गत झारखंड के विभिन्न हस्तकरघा क्लस्टर में आवश्यकतानुसार डिजाइनरों की सेवाएं ली जानी हैं. इसके लिए डिजाइनरों को सूचीबद्ध करने को आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं. डिजाइनरों को साक्षात्कार के माध्यम से सूचीबद्ध किया जायेगा. इसके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का होना आवश्यक होगा. निफ्ट- एनआईडी या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से टेक्सटाइल डिजाइन की डिग्री तथा हस्तकरघा के क्षेत्रों में 2 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है. आवेदक की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए. इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 14 अगस्त तक निर्धारित फॉर्मेट में भरकर अपलोड करेंगे. आवेदन के साथ तीन डिजाईन (हस्तनिर्मित या कंप्यूटरीकृत) तकनीकी विशिष्टताओं (उत्पाद का नाम वगैरह) के साथ भेजेंगे. जानकारी के लिए वेबसाइट www.jharsericulture.jharkhand.gov.in देखें.




