OFFBEAT

पालतू कुतिया की मौत पर मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ प्राथमिकी

Noida : ग्रेटर नोएडा में एक पालतू कुतिया को लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहे एक युवक ने कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. इस सिलसिले में युवक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम माणिकपुर गांव में मंगलवार सुबह यह घटना हुई. मंजूर अली नाम के व्यक्ति की शिकायत के मुताबिक चिंकी (कुतिया) को बिन्नू (22) नाम के एक युवक ने अपनी तेज गति वाली मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी. वह दूसरे गांव का रहने वाला है. अली ने बताया कि कुतिया गर्भवती थी.

वह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी और उसे एक पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बिन्नू के खिलाफ बादलपुर पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button