Ranchi

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में इंदिरा पैलेस हिनू में अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य सहकारी बैंक, हिनू शाखा द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती विभा सिंह, चेयरपर्सन झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, श्री जयप्रकाश शर्मा, संयुक्त निबंधक ,सहयोग समितियां ,श्री अफ्रेम जार्ज  कुजुर  प्रबंध निदेशक-सह-उप निबंधक, श्री कुमोद कुमार, प्रबंध निदेशक झामकोफेड, श्री जयदेव सिंह, पूर्व संयुक्त निबंधक, श्री प्रभात कुमार सिंह, निदेशक, श्री कामेश्वर उरांव, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, श्री संजय सिंह, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री धीरज कुमार, श्री पंकज  कुमार, श्री देवेश कुमार, शाखा प्रबंधक, LIC,काली प्रसाद सिंह  Goal इंस्टीट्यूट सहित गणमान्य उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, आजीविका स्वयं सहायता समूह, गव्य सहयोग समितियां, पिंक ऑटो स्वयं सहायता समूह कि महिला एवं Lamps के किसानों के बीच 500 पौधा वितरण किया गया l Lamps के सदस्यों एवं गव्य विकास सहयोग समितियां के सदस्यों के बीच झारखंड स्टेट को ऑपरेटिव बैंक का माइक्रो ATM का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया. इस अवसर पर इंदिरा पैलेस, हिनू एवं आसपास के सभी व्यावसायिगण उपस्थित रहे. उनकी उपस्थिति में अतिथियों के कर कमल से इंदिरा पैलेस परिसर, हिनू में वृक्षारोपण भी किया गया.

चेयरपर्सन, श्रीमती विभा सिंह द्वारा महिलाओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए “एक पेड़ मां के नाम, सभी को लगाने का आहवान किया गया तथा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पूरे वर्ष मनाने एवं उसमें पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। झारखंड राज्य सहकारी बैंक पूरे राज्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चला रहा है. उप निबंधक सह प्रबंध निदेशक श्री अफ़्रैम जॉर्ज कुजूर द्वारा सहकारिता से महिला सशक्तिकरण एवं इसके माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया. उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है. श्री कुमोद कुमार , प्रबंध निदेशक द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया. श्री कुमार द्वारा सहकार से समृद्धि तथा सहकारिता से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागृत करने का आह्वान किया गया.

इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुबोध कुमार, संजीव कुमार, विकास कुमार, अभिजीत सेन, बलबीर जैन, नीरज कुमार, पूनम शर्मा, मनोज कुमार, झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक हिनू शाखा के अधिकारी छाया कुमारी, अंजली कुमारी, अवशेष कुजूर, अमित टोप्पो, रविंद्र सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button