
Ranchi: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी रांची ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सनोथ सोरेन को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इंजीनियर बिल रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे. जिसकी शिकायत एसीबी के पास की गई थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया.




