
Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जानकारी मिली है कि एक युवती सहित पांच आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी. गिरफ्तार युवक ने बताया कि युवती के साथ खुदिया मुंडा (17 वर्ष) ने दुष्कर्म किया था.
ये बात युवती ने अपने प्रेमी को बताई थी, जिसके बाद बदला लेने की नीयत से प्रेमी ने एक खौफनाक साजिश रच कर खुदिया मुंडा की हत्या कर दी. वहीं खुदिया के कारण उसका चचेरा भाई लुका मुंडा (16 वर्ष) भी मारा गया. पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि खुदिया मुंडा की हत्या करते हुए उसके भाई ने देख लिया जिसके कारण उसकी भी हत्या कर दी गई.




