
Lohardaga: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव लोहरदगा में शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण मामलों में भाजपा की ओर से बयान दिया है. राफेल डील के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय से मामला खारिज किये जाने के बाद भी कांग्रेस की ओर से लगातार दिये जा रहे बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए. जब अदालत ने फैसला दे दिया है तो कांग्रेस जनता को बरगलाने का काम कर रही है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को चोर कहा है. इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.
रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है
भाजपा प्रवक्ता ने पारा शिक्षक मुद्दे पर कहा कि हम पारा शिक्षकों से बात करने को तैयार हैं. पहले पारा शिक्षक काम पर लौटें. सरकार अपनी ओर से नियम के अनुसार हर काम कर रही है. हम नियम के विरुद्ध नहीं जा सकते. भाजपा प्रवक्ता ने शराब बिक्री के मामले में कहा कि राजस्व में कमी की वजह से निजी एजेंसी के माध्यम से शराब बिक्री का निर्णय लिया गया है. मॉल में चुनिंदा स्थानों पर शराब की बिक्री की जाएगी. भारतीय जनता पार्टी में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. वे शराब बिक्री के मुद्दे पर मंत्री सरयू राय और सीपी सिंह के बयान पर बोल रहे थे. लाल प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि फिलहाल राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की कोई योजना नहीं है. मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें: महिला मुखिया ने आपूर्ति पदाधिकारी पर लगाया अभद्र और जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल का आरोप
इसे भी पढ़ें: अधिकतम पांच एकड़ जमीनवाले किसानों को सरकार हर साल देगी पांच हजार रुपये प्रति एकड़




