DumkaJharkhand

दुमका में सुनील सोरेन व लुईस मरांडी के समर्थक भिड़े, चाकूबाजी में एक कार्यकर्ता घायल, टिकट को लेकर बढ़ा विवाद

Dumka: झारखंड विस चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों की अधिकृत सूची अभी जारी नहीं हुई है. सूची की बेसब्री से इंतजार है. आज या कल सूची जारी हो जाएगी. अधिकृत सूची जारी होने से पहले बुधवार से ही भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल है. इस सूची में दुमका से लुईस मरांडी की जगह पूर्व सांसद सुनील सोरेन का नाम है. सुनील सोरेन का नाम देखकर लुईस मरांडी के समर्थकों में आक्रोश है.

बुधवार की रात इंदिरा नगर के जरवाडीह मुहल्ले में सुनील सोरेन और लुईस मरांडी के समर्थक आपस में भिड़ गए. बात इतनी बढ़ गई कि सुनील सोरेन के समर्थक सीताराम मिश्रा और उनके बेटे ने लुईस मरांडी समर्थक अनुज सिंह पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में अनुज सिंह घायल हो गया. उसे इलाज के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस तक मामला पहुंच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button