
Giridih: अवैध बालू लोड ट्रैक्टर के चपेट में आने से रविवार की सुबह एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस दौरान उसे डुमरी के रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन तब तक उसकी मौत बीच रास्ते में हो चुकी था. घटना गिरिडीह के निमियाघाट थाना इलाके के निमियाघाट का है. और मृतक रघु ठाकुर इसी निमियाघाट के लोहेडीह गांव का रहने वाला था. लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव को लेकर थाना के बाहर धरना पर बैठ गए और मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजा की मांग करने लगे.
जानकारी के अनुसार मृतक रघु ठाकुर दो बच्चो का पिता था. और परिवार के भरण पोषण का जिम्मा उसी पर था. लिहाजा, स्थानीय लोगों के साथ डुमरी के भाजपा नेता सुरेंद्र साहू का कहना था की जिस अवैध बालू लोड ट्रैक्टर से रघु ठाकुर की मौत हुई है. उस ट्रैक्टर का मालिक इसी थाना के किसी सिपाही का रिश्तेदार है. भाजपा नेता के अनुसार ट्रैक्टर का बीमा भी फेल था. इधर शव के साथ परिजन अब भी थाने के बाहर ही बैठे हुए थे. और मुआवजा की मांग कर रहे थे. जबकि निमियाघाट थाना पुलिस का प्रयास था की किसी तरह शव का पोस्टमार्टम करा लिया जाए. इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाए.




