
Palamu: पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के इरगू गांव में नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के शातिर नक्सली और शीर्ष कमांडर पप्पू लोहरा के रिश्तेदार अनिल सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी. नक्सली बीती रात गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और नक्सली को घेर लिया. भीड़ ने उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
छेड़खानी पर ग्रामीणों ने पीट कर मार डाला
पलामू-लातेहार सीमा के पांकी थाना क्षेत्र के इरगु गांव की ये घटना है. अतिनक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में नक्सली संगठन जेजेएमपी का सदस्य अनिल सिंह देर रात एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा. जिसपर महिला शोर मचाने लगी. शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और नक्सली को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई की. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पलामू एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है. घटना के बाद गांव में पुलिस रवाना हो गई है. मृतक जेजेएमपी के टॉप नक्सली पप्पू लोहरा का करीबी रिश्तेदार था.
इसे भी पढ़ेंः90 लाख खर्च कर RMSW 33 वार्डों में करती है सफाई, जबकि 20 वार्डों में निगम करता है 3 करोड़ खर्च




