
Giridih: बोलेरो और पिकअप वैन की चोरी का प्रयास कर रहे अपराधी मंगलवार की रात गिरिडीह के सरिया पुलिस के भय से फरार होने में सफल रही. वही दोनो गाड़ियों को सरिया के नगर केसवारी से बरामद कर लिया गया. इसकी पुष्ठि एसडीपीओ धनंजय राम ने करते हुए कहा की पिकअप वैन की चोरी नगर केसवाड़ी से अपराधी करने के प्रयास में थे और इसी दौरान जब सरिया पुलिस को जानकारी मिली तो थाना प्रभारी द्वारा अपराधियो का घेराबंदी किया गया. लिहाजा, वो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में वहा से सफल रहे, लेकिन यही अपराधी कुछ देर बाद बिरनी के पेसम में भी एक बोलेरो की चोरी का प्रयास किया. इस दौरान सरिया की पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर इन अपराधियों को दबोचने का प्रयास किया, तो यहां से भी अपराधी पुलिस को दूर से आते देख कर फरार हो गए और अब इन अपराधियों को दबोचने में पुलिस जुटी हुई है.
पुलिस सूत्रों की माने तो फरार सारे अपराधी वही है जो कुछ दिनों पहले बंगाल के सेको जेवर शोरूम में डकैती कर फरार हुए थे, और गिरिडीह के सरिया में घुस गए थे. इसमें दो अपराधियों को उस वक्त पुलिस पकड़ने में सफल भी हुई थी. इधर एसडीपीओ धनंजय राम ने कहा की फरार अपराधियों को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सारे अपराधियों को दबोचा जाएगा.




