
Koderma: कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जिले के सतगांवा थानान्तर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है. जिसकी सूचना व कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी सतगांवा को दिया गया. गठित टीम द्वारा छापामारी करते हुए दो साईबर अपराधी क्रमश टुन्नी कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता पवन सिंह, सा भण्डाजोर, थाना- रोह, जिला नवादा, बिहार) तथा मनीष कुमार (उम्र 30 वर्ष, पिता बलम सिंह, सा मरचोई, थाना सतगांवा, कोडरमा) को पकड़ा गया. एसपी ने बताया कि छापामारी के क्रम में इन दोनों के पास से कई मोबाइल फोन, सीम कार्ड, एटीएम, कार्ड, बैंक पासबुक, लाईन वाला पेज, हस्तलिखित संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुआ. इनलोगो के द्वारा स्वीकार किया गया कि ये लोग आम लोगो को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे. इस संबंध में सतगांवा थाना काण्ड संख्या 45/24 दर्ज कर विधि- सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. मौके पर छापेमारी थाना प्रभारी सतगांवा विजय गुप्ता, पुअनि रौशन कुमार पासवान, सतगांवा थाना व सतगांवा थाना के कर्मी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष से मिला अनुबंध कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, सरकार के प्रति जताया रोष




