
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में छात्रों के पास एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आज आखिरी मौका है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड के साथ उपस्थिति पत्रक भी डाउनलोड कर सकते है.
किसी तरह की परेशानी पर जेपीएससी कार्यालय में संपर्क करें छात्र एडमिट आयोग के हेल्पलाइन नंबर या आयोग में बनाये काउंटर पर संपर्क कर सकते है. ये नंबर 8956622450, 9431301636, 9431301419 है. जिन पर छात्र संपर्क कर सकते है. एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर अभ्यर्थी 21 जून तक आयोग के पूछताछ काउंटर पर अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि एवं पंजीयन संख्या के साथ आवेदन देकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.
परीक्षा दो पालियों में होगी. आयोग ने लगभग सात हजार अभ्यर्थियों के लिए रांची जिला में 15 परीक्षा केंद्र बनाये हैं. कुल 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 22 जून को प्रथम पाली में प्रथम पत्र व द्वितीय पाली में द्वितीय पत्र. 23 जून को प्रथम पाली में तृतीय पत्र व द्वितीय पाली में चतुर्थ पत्र. 24 जून को प्रथम पाली में पांचवें पत्र और द्वितीय पाली में छठे पत्र की परीक्षा लेगा. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दिन के 1 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. प्रत्येक पाली की परीक्षा तीन घंटे की होगी.




