
Dhanbad : एक ही मंच पर धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल जुटे. विद्यापति समिति धनबाद की ओर से जिला परिषद मैदान में गुरुवार की रात सामा-चकेवा पर्व का आयोजन था. इसमें सभी ने विकास के दावे किए. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वे जनता के सेवक हैं. जनता का हुक्म मानते हैं. मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि धनबाद को नया रूप देकर 2019 में धनबाद की स्थापना का सौ साल मनायेंगे. लुबी सर्कुलर रोड पर महामना मदन मोहन मालवीय, कवि विद्यापति सहित अन्य विभूतियों की प्रतिमा स्थापित करेंगे.
सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि वह उन लोगों में नहीं जो घोषणा कर तालियां बटोर चले जाते हैं. वे हमेशा लोगों के बीच रहते हैं. लोगों की आंखों से आंख मिलाकर बात करते हैं.
मौके पर जिला भाजपा के महामंत्री संजय झा, नेताजी सुरेश, प्रमोद कुमार झा, विजय कुमार झा, बनखंडी मिश्र आदि मौजूद थे. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ.




