Dhanbad

धनबाद के कुजामा एटी देव प्रभा आउटसोसिंग में चली गोली, एक व्यक्ति घायल

Dhanbad: धनबाद जिले के घनुवाडीह थाना क्षेत्र में चली गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया. जबकि कई चोटिल हो गए हैं. गोली लगे व्यक्ति का नाम जग्गू भुइया है. जिसका शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (SNMMCH) में इलाज चल रहा है. कुजामा एटी देव प्रभा आउटसोसिंग में ब्लास्टिंग में पत्थर का टुकड़ा उड़कर आसपास के घरों में जाने के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर प्रबंधक से वार्ता करने पहुंचे थे. जिसके बाद माहौल बिगड़ गया. और एक को गोली लग गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. जानकारी देते हुए घायल जग्गू ने बताया कि आउटसोर्सिंग से अक्सर पत्थर उड़कर घर में आते हैं. कई बार इसकी शिकायत प्रबंधन से की गई है. बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है आज भी पत्थर उड़ कर आए थे. जिसके बाद सभी लोग एक जुट होकर वार्ता करने पहुंचे थे. लेकिन कुंभ नाथ सिंह के लोगों ने गोली चला दिया और भीड़ पर लाठियां बरसाई.

Related Articles

Back to top button