
Ranchi: भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 जून तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय युथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन रांची के पार्थ सिंह ने 100 मीटर में 10.68 सेकेंड समय लेते हुए गोल्ड मेडल जीता. उसने गुरविंदर सिंह द्वारा 2017 में 10.74 सेकंड के बनाए गए रिकॉर्ड को भंग करते हुए नए मीट रिकॉर्ड के साथ यह पदक जीता. इस स्पर्धा का रजत बिहार के प्रिंस कुमार एवम कांस्य पदक महाराष्ट्र के आदि पूजारेय ने जीता. बालिका जेवलिन थ्रो में जामताड़ा की सविता मुर्मू ने 41.09 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता वहीं इस स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब की नवनीत कौर एवम रजत राजस्थान की नीलम चौधरी ने जीता. रांची साई के प्रशिक्षु साकेत मिंज अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाबजूद पदक से चूके एवम 48.23 से. के साथ चौथे स्थान पर रहे. वहीं जे.एस.एस.पी.एस के प्रशिक्षु मो सरवर 1000 मीटर में 2:29.91 से.के साथ पांचवें स्थान पर रहे. झारखंड के खिलाडियों की इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी.सिंह, सचिव एस.के.पांडेय, संघ के पदाधिकारी आलोक मिश्रा,आशीष झा, सुखैर भगत, फादर रामू, राकेश सिंह, बरूण कुमार, साई कोच विनोद सिंह, योगेश यादव, अरविंद कुमार,प्रभात रंजन तिवारी, शैलेश शर्मा, अनवर हुसैन, मुकुल टोप्पो,शशांक भूषण सिंह, टीम कोच आशु भाटिया, टीम मैनेजर नरेश कुजूर समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.




