JharkhandNEWSRanchi

मनीष रंजन भू-राजस्व विभाग से हटे, चंद्रशेखर बने भू-राजस्व सचिव, अरवा राजकमल को नगर विकास सचिव का प्रभार

Ranchi: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित मनीष रंजन, अतिरिक्त प्रभार सचिव भवन निर्माण विभाग, रांची तथा प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक सचिव भवन निर्माण विभाग, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. श्री रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. नगर विकास सचिव, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक जुडको तथा प्रबंध निदेशक ग्रेटर रांची विकास एजेंसी, चंद्रशेखर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव राजस्व निबंधन भूमि सुधार विभाग, रांची के पद पर नियुक्ति एवं पद स्थापित किया गया है. मुख्यमंत्री के सचिव झारखंड स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन नई दिल्ली अरवा राजकमल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड, रांची तथा प्रबंध निदेशक जुडको तथा प्रबंध निदेशक ग्रेटर रांची विकास एजेंसी को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Related Articles

Back to top button