National

मुंबई एयरपोर्ट पर दो विदेशी महिलाओं से 33 किलो सोना बरामद

Mumbai: सीमा शुल्क विभाग ने अलग-अलग मामलों में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो विदेशी महिला नागरिकों के अंडरगार्मेंट्स और सामान में छिपाकर रखा गया 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 19.15 करोड़ रुपये है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि अफ्रीकी देशों से आए दोनों यात्रियों की सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद संदेह के आधार पर तलाशी ली गई थी.

दोनों मामलों में अंडरगारमेंट्स और बैगेज में सोना छिपाकर रखा गया था. महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

 

Related Articles

Back to top button