Crime NewsSaraikela

सनकी भाई ने की बहन के प्रेमी की हत्या, आमंत्रण पर परिजनों के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा था युवक

Saraikela: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबोहनी जमालपुर में एक 18 वर्षीय युवक को उसकी प्रेमिका के भाई ने चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल प्रेमी को ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया. युवक का नाम कुलदीप ठाकुर बताया जाता है, जो गम्हरिया बलरामपुर का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप का सातबोहिनी की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. डेढ़ साल पहले दोनों के बीच अनबन हो गई थी. जिसके बाद दोनों अलग-अलग रह रहे थे. रविवार को प्रेमिका के घर वालों ने बातचीत के लिए प्रेमी और उसके परिजनों को बुलाया था, जिसमें कुलदीप और उसकी मां एवं परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे थे, मगर प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी और उसके परिवार वालों पर हमला कर दिया. प्रेमिका के भाई ने कुलदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमें कुलदीप बुरी तरह घायल हो गया. इधर अचानक हुए हमले के बाद कुलदीप के परिवार वाले भी घबरा गए और आनन- फानन में कुलदीप को लेकर टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतक का फाइल फोटो

Related Articles

Back to top button