Sports

जैप-2 में विशेष ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल ट्रेनिग कैंप में सुजाना लकड़ा और सरोजनी लकड़ा ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन

Ranchi: 23 मई से दिनांक 2 जून तक जैप-2 कैंप टाटीसिलवे में 10 दिनों का विशेष ग्रीष्म कालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया था. इस कैंप में वहां के आसपास के लगभग 50 बच्चों ने भागीदारी की और वॉलीबॉल का प्रशिक्षण लिया. कोच के तौर पर राजेश कुमार सिंह और दिनेश कुमार ने वॉलीबॉल की ट्रेनिंग दी. समापन समारोह में डॉ सरोजनी लकड़ा (आईपीएस) समादेष्टा जैप-2 और सुजाना लकड़ा भी शामिल हुईं. समादेष्टा की ओर से बच्चों के लिए वॉलीबॉल मैदान में लाइट लगवा दिया गया है ताकि बच्चे रात में भी वॉलीबॉल अभ्यास कर सकें. साथ में ट्रेनिंग के लिए 15 हड्डल्स भी उनके द्वारा उपलब्ध कराया गया है ताकि बच्चों को बेहतर ट्रेनिंग मिल सके. उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते कहा कि आपको खेलने के लिए किसी भी सामान की कमी वे नहीं होने देंगी.

सुहाना लकड़ा ने भी सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया. गोल्ड मेडल (100 मीटर हड्डल राष्ट्रीय स्कूल खेल 2023, भोपाल) जीतने के अपने अनुभव को साझा किया. साथ ही मेहनत के साथ इच्छा शक्ति को हमेशा उच्च स्तर पर रखने की सलाह दी. सभी बच्चों को अपने दोस्तों के साथ अच्छा व्यवहार रखने की सलाह भी दी.  बच्चों और प्रशिक्षक की ओर से सुजाना लकड़ा को उनके बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मोमेंटो दिया गया. वहां मौजूद सभी लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

इस अवसर पर गृहपाल दिलीप सिंह, उपस्कर प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, लाइन बाबू रैतु तापे, लाइन बाबू रघु सिंह मुंडा, गोपनीय प्रवाचक विशाल ठाकुर, मुकेश कुमार, संजीव रंजन, जुली एवम अन्य लोग भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button