
Ranchi: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद 4 आरोपी को पोक्सो की विशेष कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. अभियोजन पक्ष ने नाबालिग पीड़िता समेत पांच गवाह को पेश किया था. लेकिन अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध नहीं कर पाया. जिसे देखते हुए पोक्सो की विशेष कोर्ट ने सभी चारों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी किया. नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला 27 दिसंबर 2023 का है.
पीड़िता के बयान पर बेड़ो थाना में कांड संख्या 3/2024 दर्ज कराई गई थी. जिसमें कहा गया. था कि पीड़िता गांव में ही एक शादी समारोह में गई थी. जहां रात्रि में नाच गान का कार्यक्रम चल रहा था. पीड़िता के परिचित मनीष उरांव ने उसे अपने तीन दोस्तों के संग जोर जबरदस्ती स्कूटी में बैठाया और उसे गुमला के भरनो ले गए, जहां एक घर में सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया था. न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पीड़िता और उनकी माता पिता के अलावा दो अनुसंधानकर्ता का बयान दर्ज कराया था लेकिन आरोपियों पर लगे आरोप को सिद्ध नहीं हो पाया.




