
NewDelhi : भारत सरकार ने पिछले दो माह में 25 एनआरआई पतियों के पासपोर्ट रद्द किये हैं. इनमें से आठ मामलों में महिला व बाल विकास मंत्रालय की सिफारिश पर लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. इस कार्रवाई के पीछे अपनी पत्नी से मारपीट, झूठ बोलकर विवाह करने, अदालती आदेश की अवहेलना जैसे मामले हैं. इस संबंध में महिला व बाल विकास मंत्रालय में सचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा, पुख्ता शिकायतों के आधार पर एनआरआई पतियों पर कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा, पहले अधिकतर शिकायतें पंजाब से आती थी, लेकिन अब हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड समेत देशभर से शिकायतें मिल रही हैं. कहा कि अधिकतर शिकायतें भारत में रह रही महिलाओं ने की हैं. सचिव ने कहा, जो एनआरआई पति विदेश में हैं उनके प्रर्त्यपण की कोशिश की जायेगी. अधिकारी ने बताया कि प्रवासी भारतीयों द्वारा पत्नियों को छोड़ने की शिकायतें हमें लगातार मिलती रहती हैं. उन शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है.
जानकारी दी कि पासपोर्ट रद करने के अलावा कुछ मामलों में पुलिस के पास लुकआउट सर्कुलर जारी करने का भी अधिकार है. संज्ञेय अपराध के मामलों में जब जांच एजेंसी को लगता है कि कोई पति गैरजमानती वारंट जारी होने के बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है या जान-बूझकर गिरफ्तारी से भाग रहा है, तो उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: जोगी ने धार्मिक ग्रंथों की कसम खायी, सूली पर चढ़ जायेंगे, भाजपा के साथ नहीं जायेंगे




