Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह: शहर के दो बालू घाटों में छापेमारी, 3 ट्रैक्टर समेत 2 चालक गिरफ्तार

Giridih: बालू माफियाओं पर प्रशासन ने अपनी नकेल कसनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में शनिवार की सुबह डीसी डॉ नेहा अरोड़ा के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शहर के दो बालू घाटों में छापेमारी की. इस दौरान बालू तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इसके साथ ही नगर थाना पुलिस ने दो चालकों को भी हिरासत में ले लिया. जबकि दो ट्रैक्टर चालक फरार होने में सफल रहे. एक ट्रैक्टर को कर्बला रोड से जब्त कर नगर थाना के सुपूर्द कर दिया गया.

इसे भी पढ़ेंःबिहारः कुशवाहा का बीजेपी को अल्टीमेटम, 30 नवंबर तक सीट बंटवारे पर हो फैसला

अधिकारियों की टीम ने की छापेमारी

बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

नागरिक विकास मंच की शिकायत पर डीसी डॉ नेहा अरोड़ा ने तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया. डीसी के निर्देश पर सदर एसडीएम राजेश प्रजापति, सदर सीओ धीरज ठाकुर व जिला खनन पदाधिकारी सुजीत नायक ने दल बल के साथ बालू घाटों पर छापेमारी का नेतृत्व किया. छापेमारी की शुरुआत शहर के जयप्रकाश नगर स्थित दीनदयाल घाट से की गई. जहां अधिकारियों को बालू घाट में एक साथ दो बालू लदे ट्रैक्टर दिखे नगर थाना के जवानों ने नदी में ही दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. इसके साथ ही बालू लोड कर घाट से वापस लौटते एक अन्य ट्रैक्टर को भी जब्त कर थाने को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ेंःNEWS WING IMPACT: निगम ने डीजल चोरी की जांच के लिए बनाई 22 सदस्यीय कमेटी

खबर मिलते ही फरार हुए चालक

इसके बाद अधिकारी चिरैयाघाट स्थित शिवशक्ति घाट पहुंचे, लेकिन तब तक छापेमारी की खबर बालू व्यवसायियों तक पहुंच चुकी थी. आनन-फानन में शिवशक्ति घाट और पेसरागढ़ा घाट से बालू ट्रैक्टर के चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए. शिवशक्ति घाट से अधिकारियों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा. जब्त किए गए सभी ट्रैक्टर बगैर नंबर के है. लिहाजा, गिरफ्तार ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ कर डीएमओ के आवेदन पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःन्यूज विंग ब्रेकिंग: झारखंड में फाइनांशियल क्राइसिस! ट्रेजरी में सिर्फ 200 करोड़, ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं की देनदारी महीनों से बंद

Related Articles

Back to top button