
Ranchi: सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत 38 लाख से अधिक सक्रिय श्रमिकों में से लगभग 5.9 प्रतिशत अभी भी आधारित भुगतान प्रणाली के तहत भुगतान के लिए अयोग्य है. मनरेगा में जो हालिया मजदूरों को भुगतान किया गया है उसमें दो लाख से अधिक श्रमिकों का भुगतान फेल हो गया है. बोकारो, सरायकेला-खरसावां, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम सहित 15 जिलों की स्थिति काफी खराब है.
यहां के सवार्धिक मजदूर काम करने के बावजूद मजदूरी से वंचित रह गये हैं. ग्रामीण विकास विभाग ने इसकी समीक्षा की है और जिलों को नेशनल पेमेंटस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया सिस्टम से मजदूरों को जोड़ने के लिए कहा है ताकि मजदूरी समय पर मिल सके. बता दें कि, फर्जी कांडो की जांच के लिए नई प्रणाली शुरू की गयी है. यह फर्जी कांडों और नकली मस्टर रोल की जांच के लिए आधार आधारित चेहरा प्रमाणीकरण उपस्थिति शुरू की गयी है. बता दें कि पहले बैंक के आइएफएससी कोड के साथ बैंक खाता संख्या श्रमिकों के खातों में सीधे धन हस्तांतरण के लिए उनका वित्तीय पता था.
हालांकि, अब स्थानीय अधिकारियों द्वारा फंड ट्रांसफर ऑर्डर तालुक स्तर पर तैयार किया जाता है और ग्रामीण विकास मंत्रालय को भेजा जाता है जो भुगतान को मंजूरी देता है और आधार संख्या के साथ राशि एनपीसीआई को भेजता है. एनपीसीआई बैंक शाखाओं के साथ आधार संख्या लिंकेज की पुष्टि करता है और पैसा जारी करने से पहले संबंधित बैंकों को उनके आंतरिक क्रॉसचेक के लिए भुगतान भेजता है.
आंतरिक क्रॉसचेक द्वारा बैंक की संस्थागत पहचान संख्या को एनसीआई डेटाबेस के साथ मैप किया जाना चाहिए. इसलिए, आधार और बैंक आईआईएन दोनों को एनसीआई डेटाबेस के साथ मैप किया जाना है. केंद्र के राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा के तहत रोजगार पाने के इच्छुक सभी श्रमिकों को आधार आधारित भुगतान ब्रिज सिस्टम एबीपीएस पर स्विच करना है. इसका मतलब है मनरेगा श्रमिकों को दो तरीकों से मजदूरी पाने की अनुमति है. खाता आधारित और आधार आधारित.
झारखंड के इन जिलों में यह स्थिति
जला कुल कामगार एनपीसीआई फेल फेल प्रतिशत
बोकारो 163685 17279 10.6
सराईकेला-खरसावां 156343 15752 10.15
गुमला 139765 13036 9.3
पूर्वी सिंंहभूम 145436 12433 8.5
पश्चिम सिंहभूम 170430 12349 7.2
गढ़वा 318587 22562 7.1
लोहरदगा 77152 5162 6.7
पाकुड़ 105004 6951 6.6
गिरिडीह 320052 20569 6.4
साहेबगंज 139308 8854 6.4
सिमडेगा 118444 7016 5.9
कोडरमा 69702 4104 5.9
गोड्डा 149524 8444 5.6
धनबाद 125854 6304 5.0
जामताड़ा 154063 7701 5.0
रांची 185064 8996 4.9
दुमका 173788 8353 4.8
खूंटी 71.350 3138 4.4
हजारीबाग 180250 5302 2.9
चतरा 180191 4965 2.8
देवघर 204564 4018 2.0
रामगढ़ 77054 1194 1.5
पलामू 245199 3631 1.5
लातेहार 141343 1896 1.3
कुल 3812152 210009 5.5




