National

जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री कैमरून से की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा

New Delhi: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड कैमरून के साथ इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर चर्चा की.

जयशंकर और कैमरून के बीच टेलीफोन पर बातचीत उस दिन हुई जब ईरानी सेना ने एक इजराइली अरबपति कारोबारी के आंशिक स्वामित्व वाली कंपनी से संबद्ध मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया. जहाज पर चालक दल के 17 भारतीय सदस्य हैं.

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरून से बात की. पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति और हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा हुई.”

इस बात की आशंका बढ़ गई है कि 12 दिन पहले सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के जवाब में तेहरान इजराइल पर हमला कर सकता है. ईरान ने इस हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है. भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से ईरान और इजराइल की यात्रा नहीं करने को कहा था.

 

Related Articles

Back to top button