National

लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू देकर जुड़ सकते हैं जदयू से, 2020 में मिल सकता है टिकट

New Delhi :जदयू के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बने प्रशांत किशोर ने राजनीति में एक नया प्रयोग कर रहे हैं. पार्टी में युवाओं को जोड़ने के लिए लिखित और इंटरव्‍यू  परीक्षा ली जायेगी. पार्टी ने दवा किया है कि राजनीति में इससे पहले इस तरह का प्रयोग कभी नहीं हुआ है. जदयू ने पार्टी में 1 लाख युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्‍य रखा है. राज्‍य में पार्टी ने दवा किया है कि परीक्षा में पास युवाओं को 2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर बाबूलाल मरांडी ने रघुवर सरकार पर फोड़ा 5000 करोड़ का बम

प्रशांत किशोर के साथ इंटरव्‍यू होगा, फिर चयन

पार्टी अध्‍यक्ष नीतीश कुमार ने नये मेंबर बनाने को लेकर प्रशांत किशोर को नया टास्‍क दिया है. पार्टी का ऐसा मानना है कि राज्‍य स्‍तर पर बीजेपी और आरजेडी से कमजोर साबित हो रही है. जदयू पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है. उपाध्‍यक्ष प्रशांत किशोर ने इस पहल के लिए नयी टीम बनाई है. इसके लिए एक लैंडलाइन नंबर भी जारी किया गया. अगर कोई भी प्रशांत किशोर से मिलना चाहता है या पार्टी से जड़ना चाहता तो फोन कर समय ले सकते हैं. इसके पटना आना होगा. एक फार्म दिया जायेगा जिसमें कई तरह के प्रश्‍न होंगे.

इसके वाद युवाओं को शॉट लिस्‍ट किया जायेगा. फिर प्रशांत किशोर के साथ इंटरव्‍यू होगा, फिर चयन. इस काम में लगी टीम के अनुसार, अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं ने राजनीति में जुड़ने की इच्छा दिखाई है. इसमें सभी तबके के युवा शामिल हैं. टीम का दावा है कि लोग अपना पैसा खर्च कर राजनीति में जुड़ने के मंशे से आ रहे हैं. इनकी औसत 35 साल है. टीम का दावा है कि अगले एक साल के अंदर पूरे राज्य में इस तरीके से पार्टी का बहुत बड़ा सक्रिय कैडर तैयार किया जाएगा. टीम ने कहा कि पूरे देश में युवाओं को प्रफेशनल तरीके से पार्टी में जोड़ने का अभियान आज तक किसी भी पार्टी में नहीं हुआ है.

 

Related Articles

Back to top button