Ranchi

झारखंड की एंजेल मरीना तिर्की को फिलीपींस में ऑनरेरी क्वीन 2024 का मिला सम्मान

Ranchi : पिछले हफ्ते फिलीपींस में आयोजित क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2024 के लिए एंजेल मरीन तिर्की को सम्मानित किया गया. एंजेल भारत से अंतरराष्ट्रीय जूरी पैनल के रूप में शामिल हुई. साथ ही एंजेल को ऑनरेरी क्वीन 2024 का सम्मान भी प्राप्त हुआ. जानकारी हो कि पिछले साल एंजेल इस टाइटल की विजेता भी रही थी. इस आयोजन के क्रम में उन्हें अलकेन्टारा फिलीपींस की मेयर रिजा पामोराडा से मिलने का अवसर मिला. एंजेल की जन्मभूमि रही है. सात साल से राज्य के लिए काम कर रही है और वह सात बार राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की राज्य विजेता और तीन बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता विजेता रही है. एंजेल ने G-20 के लिए मास्टर ऑफ को-ऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य किया है और हॉकी महिला टीम के लिए मास्टर ऑफ को-ऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य कर चुकी है. एंजेल का गृह नगर रांची है. उनका परिवार उनके पिता एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं. मांए क गृहिणी हैं.

इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम के प्रेस सलाहकार ने ईडी से कहा- पूर्व सीएम के कहने पर ही बड़गाईं स्थित 8.86 एकड़ जमीन हथियाने का हुआ था खेल

Related Articles

Back to top button