DhanbadJharkhand

रंजय सिंह के समर्थकों ने किया पाथरडीह थाना का घेराव

Jhariya :  25 अक्‍टूबर चासनाला साउथ कॉलोनी में जमसं कुंती गुट समर्थकों के बीच मारमीट का मामला तुल पकड़ने लगा है. रंजय सिंह के समर्थकों ने पाथरडीह थाना का घेराव किया.समर्थकाें ने कहा कि धारा 307 लगने के बाद भी आरोपी खुले आम घूम रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: News Wing Impact : IAS हों या सहायक, बिना सूचना बंक मारा तो कटेगा वेतन, ट्रेजरी से जुड़ेगा बायोमिट्रिक अटेंडेंस

दोनों पक्ष से कई लोग हुए थे घायल

चासनाला साउथ कालोनी में दामोदर नाथ शिव मंदिर के समीप गुरुवार की देर रात दो गुटों में जम कर मारपीट हुई थी. मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे. जिसमें एक पक्ष से साउथ कॉलोनी निवासी व जमसं (कुंती गुट) के शाखा अध्यक्ष रंजय सिंह व उनका छोटा भाई जीतू सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुआ था. वहीं दूसरे पक्ष से श्रीराम गिरी गंभीर रुप से जख्मी हैं. जिनका ईलाज धनबाद के पीएमसीएच में चल रहा है. सूचना पाकर पाथरडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी, पुलिस को देख सभी लोग फरार हो गए थे. इधर दोनों पक्षों ने पाथरडीह थाना में एक दूसरे के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है.

इसी घटना को लेकर रंजय सिंह के समर्थकों में काफी आक्रोश है. जिसे लेकर अक्रोशित समर्थकों ने पाथरडीह थाना का घेराव किया. वहीं दूरभाष पर आंदोलन कर रहे लोगों को पाथरडीह थाना प्रभारी ने कहा कि दो घंटे के बाद आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापामारी की जाएगी.

Related Articles

Back to top button