
Palamu : पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया है. इस आशय का पत्र पार्टी के जेनरल सेक्रेट्री प्रफुल पटेल ने रविवार को जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कमेटी को भंग कर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह को मनोनित किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
इसे भी पढ़ें:अवैध बूचड़खानों के खिलाफ तीन जगहों पर एक साथ छापेमारी, 10 कारोबारी गिरफ्तार
राज्य स्तर से प्रखंड तक पार्टी को किया जायेगा मजबूत
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोनित होने पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा है कि पार्टी सेक्युलर दलों के साथ मिल कर राज्य हित में काम करेगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य कमेटी का गठन भी कर लिया जायेगा. राज्य स्तर पर गठन के बाद सभी जिला व प्रखंड स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत किया जायेगा. पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह को राकांपा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किये जाने पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में कुंदन कुमारी, मनान खां, राज कुमार ठाकुर, सैयद वसीम अहमद, राजू सिंह, पप्पु सिंह, जितेंद्र सिंह, ज्याउद्दीन खां, जयप्रकाश सिंह, मृत्युंजय सिंह, सज्जु खां, राजू खां, कालिया जी, शमीम राइन, लड्डन, रामाश्रय सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक सिंह़, विरेंद्र सिंह, संजय सिंह के अलावा अन्य लोग शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:रिम्स के डॉ, अधिकारी और पदाधिकारी को पसंद नहीं है उपस्थिति बनाना
पार्टी का सांगठनिक विस्तार और अधिक मजबूत होगा
विदित हो कि गत 29 अक्टूबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने झारखंड प्रदेश एनसीपी की पुरानी कमेटी को भंग करते हुए सचिदानंद सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था. सिंह पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बेनी खुर्द गांव के निवासी हैं. एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल पटेल ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की थी कि सचिदानंद सिंह के नेतृत्व में झारखंड राज्य में पार्टी का सांगठनिक विस्तार और अधिक मजबूत होगा. ऐसे में कुछ ही दिनों के अंदर कमलेश सिंह को प्रदेश कमेटी का नया बागडोर दिए जाना कुछ नई कहानी बयां करती है.




