
Ranchi : शिवशंकर राय (नाबाद 47) और गोकुल शर्मा (नाबाद 49) की 99 रन की अटूट साझेदारी से असम ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को दो विकेट पर 126 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली.
इसे भी पढ़ें : 2019 का विश्व कप खेलने को तैयार है भारत, जानें क्या कहा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने…
टीम को कोई और नुकसान नहीं
दूसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद असम की टीम पहली पारी के आधार पर झारखंड से 218 रन पीछे है और उसके आठ विकेट शेष है. असम के 27 रन पर दो विकेट गिरने के बाद शिवशंकर और गोकुल ने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. वरुण आरोन और आशीष कुमार ने झारखंड के लिए एक-एक विकेट लिये.
इसे भी पढ़ें : द्रविड़ आईसीसी हाल आफ फेम में शामिल, गावस्कर ने द्रविड़ को सौंपी स्मारिका कैप
दिन की शुरूआत छह विकेट पर
इससे पहले तेज गेंदबाज मुख्तार हुसैन की घातक गेंदबाजी से झारखंड की पहली पारी 344 रन पर सिमट गयी. झारखंड ने दिन की शुरूआत छह विकेट पर 266 रन से आगे से किया लेकिन मुख्तार ने बचे हुये चारों विकेट लेकर उन्हें बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. मुख्तार ने 77 रन देकर पांच विकेट लिये। झारखंड के लिए उत्कर्ष सिंह ने 76 और युवा हरफनमौला अनुकूल रॉय ने 80 रन का योगदान दिया.

टीम को कोई और नुकसान नहीं
दिन की शुरूआत छह विकेट पर


