JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

गांडेय विधानसभा सीट पर 20 मई को होगा उपचुनाव

Ranchi: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा के आम चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ ही देश की 26 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के तारीखों का एलान कर दिया है. अब झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है. लोकसभा के पांचवे चरण के दौरान 20 मई को इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा.

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: चार चरणों में होंगे झारखंड में लोकसभा चुनाव

गौरतलब है कि पिछले वर्ष झामुमो विधायक  सरफराज अहमद ने गांडेय सीट से इस्तीफा दे दिया था. उस समय कहा जा रहा था कि अगर किसी परिस्थिति में तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिए गये तो उनकी पत्नी  कल्पना सोरेन को गांडेय सीट से चुनाव लड़ा कर विधानसभा  भेजा  जाएगा. विपक्षी दल भाजपा  का तर्क था कि चूंकि सरफराज के इस्तीफे के बाद  झारखंड विधानसभा की अवधि एक वर्ष से भी कम है, अत: अब वहां उप चुनाव नहीं हो सकता.चुनाव आयोग के भी पास उन्होंने  अपनी बात  रखी थी. अब सरफराज राज्यसभा के लिए  चुन लिए गये हैं और अब गांडेय में उप चुनाव भी होंगे.

Related Articles

Back to top button