
Ranchi: चुनाव आयोग ने पूरे देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का एलान शनिवार (16 मार्च) को कर दिया है. देश में लोकसभा के चुनाव कुल सात चरणों में होंगे. जिसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया. जिसमें झारखंड में कुल चार चरणों में चुनावी कार्यक्रम संपन्न होंगे. पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू , दूसरे चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर, चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा के चुनाव होंगे. वहीं चार जून को नतीजे आएंगे.
झारखंड में 14 सीटों पर होगा चुनाव
आयोग के इस एलान के साथ ही चारों ओर हलचल शुरू हो गई है. सभी राजनीतिक पार्टियां आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं. झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा.
यहां पिछली बार चार चरणों में वोटिंग हुई थी. चूंकि पिछले कुछ महीनों से यहां की राजनीति में उथल-पुथल मचा हुआ है, ऐसे में राजनीतिक पार्टियों का ध्यान खासकर यहां बना हुआ है. अब देखने वाली बात यह है कि चुनावी जंग में कौन जीत का परचम लहराएगा और किसे खाली हाथ लौटना पड़ेगा. इन्हीं सबके बीच आइए जानते हैं कि साल 2024 में झारखंड में कब-कब वोटिंग होगी.
झारखंड में इस तारीख को होगा मतदान
पहला चरण
मतदान: 13 मई 2024
लोकसभा सीटें: सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू
दूसरा चरण
मतदान: 20 मई 2024
लोकसभा सीटें: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग
तीसरा चरण
मतदान: 25 मई 2024
लोकसभा सीटें: गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर
चौथा चरण
मतदान: 01 जून 2024
लोकसभा सीटें: राजमहल, दुमका और गोड्डा
इसे भी पढ़ें: गांडेय विधानसभा सीट पर 20 मई को होगा उपचुनाव
सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव:-
पहला चरण
मतदान: 19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102
दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89
तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12
लोकसभा सीटें: 94
चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96
पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49
छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57
सातवां चरण
मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57
नतीजे : 4 जून 2024

2019 में झारखंड में कब-कब हुई थी वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2019 में झारखंड में चार चरणों में वोटिंग हुई थी. यहां की 14 लोकसभा सीटों के चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. बीजेपी-आजसू गठबंधन ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
पहले चरण की वोटिंग: 29 अप्रैल 2019 (तीन सीट)
चतरा, लोहारदगा, पलामू
दूसरे चरण की वोटिंग: 06 मई 2019 (चार सीट)
कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग
तीसरे चरण की वोटिंग: 12 मई 2019 (चार सीट)
गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम
चौथे चरण की वोटिंग: 19 मई 2019 (तीन सीट)
राजमहल, दुमका, गोड्डा

चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है चुनाव प्रचार के दौरान जाति-धर्म आधारित अपील न की जाए. इसके अलावा बच्चों का इस्तेमाल भी प्रचार में नहीं किया जाए सकेगा. प्रचार में निजी हमले न करें.





