Court NewsJharkhandRanchi

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर HC ने 22 मार्च तक लगायी रोक

कोर्ट ने

Ranchi: चर्चित अलकतरा घोटाला में 1.08 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक महेश मेहरा के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर रोक  22 मार्च तक जारी रखी है. महेश मेहरा की ओर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है. हाई कोर्ट के न्याय मूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में मामले के अगली सुनवाई  22 मार्च को होगी.

दरअसल, कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर को परवा – गढ़वा रोड की 30 किलोमीटर की सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट, डालटनगंज की ओर से दिया गया था. आरोप लगाया गया है कि कंपनी द्वारा अलकतरा के करीब एक करोड़ 8 लाख रुपये का फर्जी बिल रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट में जमा किया गया. मामले में पहले सीबीआई जांच कर रही थी, बाद में ईडी ने इस मामले को अपने हाथों में लिया.

आरोप पत्र पर कोर्ट ले चुकी है संज्ञान

ईडी कोर्ट में मामले में ईडी ने  6 आरोपियों महेश मेहरा एवं  नागवंत पांडेय सहित कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट  कारपोरेशन लिमिटेड, कौशल्या टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड, कौशल्या निर्माण प्राइवेट लिमिटेड, बंगाल केडीसी हाउसिंग डेवलपमेंट लिमिटेड के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. जिस पर ईडी कोर्ट ने संज्ञान  लिया है.   इस मामले में ईडी ने ईसीआईआर 3/2023 दर्ज किया है. दरअसल , वर्ष 2021 में ईडी ने झारग्राम में कौशल्या हेरिटेज होटल को जप्त किया था. कंपनी ने 59 रसीद जमा की थी. इसमें से 33 रसीद ही सही मिली थी. 560.959 मीट्रिक टन अलकतरा से संबंधित 1.08 करोड़ वाली रसीद फर्जी पाई गई थी.

Related Articles

Back to top button