JharkhandRanchi

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चंदाघासी-रिंग रोड सड़क निर्माण की लागत 32.37 प्रतिशत बढ़ी, अब 280.60 करोड़ में बनेगी सड़क

प्रस्ताव की ली जायेगी कैबिनेट से स्वीकृत

Nikhil kumar

Ranchi: राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट हुंडरू-हेथु-चंदाघासी-रिंग रोड कोचबांग रोड निर्माण की लागत 68.8 करोड़ रुपये तक बढ़ गयी है. पथ निर्माण विभाग ने इस सड़क निर्माण के लिए 2022 में ही 211.98 करोड़ लागत की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी. जुलाई 2023 में इसके निर्माण के लिए संवेदक के साथ एग्रीमेंट हुआ था. संवेदक पूजा इंटरप्राइजेट को इसका काम सौंपा गया है. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की लागत बढ़कर अब 280.60 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गयी है. ऐसे में पूर्व में स्वीकृति राशि से 32.37 फीसदी अधिक की लागत बढ़ गयी है. इसमें भू-अर्जन की भी राशि शामिल है. काम अभी भी न के बराबर है.

इसे भी पढ़ें- तबादला किये गये झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रभार लेने का आदेश जारी

6.950 किमी इस सड़क में भू-अर्जन के अलावा पुल निर्माण का काम भी होना है. इंजीनियरों ने बताया कि पुनरीक्षित तकनीकी स्वीकृति की राशि बढ़ने का मूल कारण भू-अर्जन की राशि में बढ़ोतरी होना है. जो आकलन किया गया है उसके अनुसार इसमें  बड़ी राशि मुआवजा के रूप में रैयतों को दी जानी है. इस रोड को फोरलेन किया जाना  है. पथ निर्माण विभाग अब यह प्रयास कर रहा है कि योजना प्राधिकृत समिति से इसकी स्वीकृति लेकर प्रस्ताव अगली कैबिनेट की बैठक में लाकर पारित कराया जाये. संभवत: 16 मार्च को इसके रिवाइज प्लान की मंजूरी ले ली जाये. बता दें इस रोड के बनने से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधा रिंग रोड जाना आसान होगा और रिंग रोड के जरिए रामपुर होते हुए जमशेदपुर या एनएच 33 में जाना आसान होगा.

 

Related Articles

Back to top button