JharkhandRanchi

अंगार नाथ स्वर्णकार बने एसडीओ साहिबगंज, विशाल कुमार डीएसओ दुमका

Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व अवर सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अंगारनाथ स्वर्णकार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसडीओ साहिबगंज के पद पर स्थापित किया है.

इसे भी पढ़ें- तबादला किये गये झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रभार लेने का आदेश जारी

संयुक्त सचिव पर्यटन विभाग मोहन मोहिउद्दीन खान को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा में साक्षरता विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

वहीं, झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी उपनिदेशक कृषि निदेशालय विशाल कुमार को अगले आदेश तक खाद आपूर्ति विभाग में सेवा देते हुए उन्हें जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका के पद पर स्थापित बंकराम को अगले आदेश तक अवर सचिव कार्मिक विभाग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

तीन पदाधिकारी की सेवा भू राजस्व विभाग

झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारी की सेवा भू राजस्व विभाग को सौंपी गई है. पंकज कुमार अखिलेश प्रसाद मनोज कुमार की सेवा उपसमाहर्ता रामगढ़, उप समाहर्ता खूंटी, उप समाहर्ता खूंटी के लिए दी गई.

सेवा दी गई सीओ के लिए

कार्यपालक दंडाधिकारी जामताड़ा सदर ममता मरांडी को अगले आदेश तक अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए राजस्व निबंधन भूमि सुधार विभाग सेवा दी गई.

अंजनी मिश्र को विशेष सचिव राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है. प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिण छोटा नागपुर पर मंडल रांची के पद पर पदस्थापित तंजानिक कुमार मिश्रा को अपने कार्यों के साथ विशेष सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग रांची का प्रभार दिया गया. एसडीओ साहिबगंज के पद पर पदस्थापित रवि जैन को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समय की जनजाति विकास राधिका दुमका के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया.

Related Articles

Back to top button