DhanbadJharkhand

मुख्यमंत्री जन संवाद के तहत कलियासोल में कार्यशाला, लोगों दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Kaliasol(Dhanbad) : कलियासोल प्रखंड अंतर्गत आसनलिया पंचायत सचिवालय में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जन-संवाद पर कार्यशाला हुई. 60 से अधिक लोगों को सरकार की संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई. रांची मुख्यालय से आए प्रशिक्षक नारायण विश्वकर्मा ने मौजूद लोगों को बारी-बारी से लोक कल्याणकारी योजनाओं, मसलन सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, शादी शगुन योजना, जनआरोग्य योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार ने अधिकतर योजनाएं बेटियों को ध्यान में रखकर बनाई है, ताकि उनका भविष्य संवारा जा सके, उन्हें स्वावलंबी बनाया जा सके.

धनबाद जिले के शिकायत निवारक समन्वयक चंद्र भूषण रवि ने लोगों से जनसंवाद के विषय में चर्चा की. उन्होंने 181 टोल फ्री नंंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा कर अपनी समस्याओं का निराकरण करवाने की बात कही. क्विज प्रश्नोत्तरी में योजनाओं से संबंधित पूछे गये सवालों का सही जवाब देनेवाले तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

मौके पर मुख्य रूप से पंचायत की मुखिया मो हसन अंसारी, पंचायत सचिव लाल चन्द महतो, पंचायत समिति सदस्य मदन दास , रोजगार सेवक तपन कुमार, वार्ड सदस्य कल्यानी राय, मृणाल मरांडी, उपमुखिया मो अख्तर अंसारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button