JharkhandRanchi

पंचायत स्वयं सेवक 11 फरवरी से करेंगे अनिश्चिकालीन आंदोलन

Ranchi: राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 फरवरी से राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के पास फिर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि जब तक संघ की मांग कैबिनेट से पास नहीं की जाएगी तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है. क्योंकि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और विभाग के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है. पहले भी संघ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 198 दिनों तक राजभवन के पास अनिश्चितकालीन आंदोलन किया. लेकिन सचिव विनय कुमार चौबे, विनोद पांडे और निशा उरांव से वार्ता के बाद तीन बार आंदोलन स्थगित किया गया. लेकिन अब संघ आश्वासन से नहीं मानेगा. 11 फरवरी से शुरू होने वाला धरना तब तक नहीं रुकेगा जब तक की कैबिनेट से इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जाता. बैठक मे युगल किशोर प्रसाद, मंटू कुमार, गौतम कुमार कुशवाहा समेत अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: राजीव अरूण एक्का सीएम के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

Related Articles

Back to top button