JharkhandLead NewsRanchi

राहुल गांधी ने की कल्पना सोरेन से मुलाकात

Ranchi: रांची में न्याय यात्रा की जनसभा से पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक कल्पना के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन प्रकरण में पूरे मामले की जानकारी ली. इस मुलाकात के दौरान राहुल ने हेमंत के जज्बे की सराहना की. राहुल ने आश्वस्त किया कि हेमंत सोरेन कि इस लड़ाई में हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे.

गौरतलब है कि राहुल गांधी सोमवार को धुर्वा के शहीद मैदान में न्याय यात्रा के क्रम में पहुंचे थे. जनसभा से पहले और झामुमो-कांग्रेस-राजद-सीपीआई (एमएल) गठबंधन द्वारा विधानसभा के पटल पर भाजपा और उसके सहयोगियों को करारी शिकस्त देने के कुछ मिनट बाद उन्होंने कल्पना सोरेन से मुलाकात की.

इसे भी पढ़ें: आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत के नियम को हम उठा कर फेंक देंगे, जिसकी जितनी संख्या, उसे उतना अधिकार मिलेगाः राहुल गांधी

Related Articles

Back to top button